99919 18624  |  85271 10778
Sector-88, Greater Faridabad · Palwal

Home › Exam Updates › RMS CET कक्षा 9 हिन्दी

RMS CET कक्षा 9 हिन्दी — सिलेबस और PYQ ट्रेंड

2017 से 2025 तक पूछे गए सभी 180 हिन्दी प्रश्नों का अध्यायवार विश्लेषण

Last checked: 24 November 2026 · Always confirm dates on the official NTA / school website before applying.

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS CET) कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में हिन्दी के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं, हर प्रश्न 1 अंक का। 2017–2020 में ये प्रश्न 181–200 थे; 2021 से ये Paper-I के Section-II (प्रश्न 51–70) में आते हैं। सैनिक स्कूल (AISSEE) कक्षा 9 में हिन्दी नहीं होती।

आधिकारिक सिलेबस (RMS CET Information Bulletin)

अलंकार, अविकारी शब्द-अव्यय, अशुद्ध वाक्यों का संशोधन, उपसर्ग एवं प्रत्यय, कारक, काल, क्रिया, पद-परिचय, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, लिंग, वचन, वर्ण-विचार, वर्तनी, वाच्य, विराम-चिह्न, विशेषण, शब्द-विचार, शब्द-भंडार (पर्यायवाची, विलोम, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द), संज्ञा, संधि, समास और सर्वनाम।

2017–2025: कौन-से अध्याय से कितने प्रश्न

अध्यायकुल प्रश्न (9 वर्ष)
शब्द-विचार18
उपसर्ग एवं प्रत्यय12
समास11
विशेषण10
मुहावरे और लोकोक्तियाँ10
भाषा, बोली एवं लिपि9
वर्ण-विचार · संधि · लिंग · क्रिया · वाक्य-विचार8-8
अव्यय (अविकारी शब्द)7
वर्तनी6
संज्ञा · कारक · वाक्य-अशुद्धियाँ5-5
वचन · सर्वनाम · विराम-चिह्न4-4
वाच्य3
काल · पद-परिचय2-2

सबसे पहले तैयार करें: शब्द-विचार, उपसर्ग-प्रत्यय, समास, विशेषण और मुहावरे — इन 5 अध्यायों से 9 साल में 61 प्रश्न (लगभग एक-तिहाई) आए हैं।

तैयारी कैसे करें

  1. हर अध्याय का सिद्धांत पढ़ें, फिर उसी अध्याय के पिछले वर्षों के प्रश्न खुद हल करें।
  2. उपसर्ग-प्रत्यय, समास और संधि के उदाहरणों की अपनी सूची बनाएँ।
  3. रोज़ 10 मुहावरे और 10 पर्यायवाची/विलोम दोहराएँ।
  4. परीक्षा से पहले हर हफ्ते पूरा RMS पेपर समय में हल करें।

सभी 26 अध्याय, 2017–2025 के सभी 180 प्रश्न अध्यायवार और 289 अभ्यास प्रश्न: RMS CET कक्षा 9 हिन्दी बुक (₹149) · RMS कक्षा 9 प्रैक्टिस सेट · RMS CET सिलेबस

Read next

Free AISSEE & RMS CET 2027 Practice Sets (with answer keys)

10 full-length mock papers in each series are free to download — solve them in exam time and check with the answer key.

Sainik School Class 6 Practice SetsSainik School Class 9 Practice SetsRMS Class 6 Practice SetsRMS Class 9 Practice Sets

Parents ask

Frequently Asked Questions

◆
RMS CET कक्षा 9 में हिन्दी के कितने प्रश्न आते हैं?

20 बहुविकल्पीय प्रश्न, हर प्रश्न 1 अंक का। 2021 से ये Paper-I के Section-II में आते हैं।

क्या सैनिक स्कूल कक्षा 9 में हिन्दी आती है?

नहीं। AISSEE (सैनिक स्कूल) कक्षा 9 में हिन्दी सेक्शन नहीं है; हिन्दी केवल RMS CET कक्षा 9 में है।

RMS हिन्दी में सबसे ज़्यादा प्रश्न किस अध्याय से आते हैं?

2017–2025 में सबसे ज़्यादा शब्द-विचार (18), फिर उपसर्ग एवं प्रत्यय (12), समास (11), विशेषण (10) और मुहावरे (10) से।

Only 200 seats

Admissions Open 2027–28

Call 99919 18624 · 85271 10778 or visit Plot No. 11, Wazirpur Road, Palwali Sector-88, Greater Faridabad.

Apply Now →

Source & disclaimer: previous-year questions are from the Rashtriya Military Schools Common Entrance Test (RMS CET), retyped by Vikramaditya Academy for students' practice; answers, solutions, notes and practice sets are written by Vikramaditya Academy. Vikramaditya Academy is a private coaching institute — it is not affiliated with, or endorsed by, the examining body or the Government of India. For official papers and notices always refer to the official website.